पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
कैथवाड़ा पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार था और सट्टा नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है तथा मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। कार्यवाही का प्रेस नोट शनिवार दोपहर 3 बजे किया जारी।