कुरावली: कुरावली तहसील में किसान संगठन ने प्रदर्शन किया, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग
भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी शिव नरेश सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए इन पर नियंत्रण लगाने तथा कालाबाजारी रोकने की मांग की गई।