बेगूसराय: पंचायत भवन नीमा में कबीर अंत्येष्टि योजना के 17 लाभुकों के बीच वितरित हुआ 51,000 रुपये, मुखिया प्रतिनिधि रहे मौजूद
पंचायत भवन निर्माण में बुधवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत कुल 17 लाभुकों के बीच 51,000 रुपये की राशि वितरित की गयी. इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार मौजूद थे. इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार की कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत लाभुकों को तीन हजार रुपये अंत्येष्टि के लिए दिया जाता है. इसी के तहत कुल 17 लाभुकों के बीच आज राशि वितरित की गई है.