बेगूसराय: पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की शासन थी. उस समय लालू यादव और तेजस्वी यादव ने क्यों नहीं कर्पूरी ठाकुर जी को सम्मान दिया था. सिर्फ कहने से नहीं होगा. नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है.