बेगूसराय: खातोपुर में टूटे मंदिर बनाएं जाने को लेकर गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, कहा- वोट की राजनीति
बेगूसराय में NH बनाए जाने पर कई हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर को विस्थापित किया गया. लेकिन उसे फिर से स्थापित नहीं किया गया. वहीं अतिक्रमित कब्रिस्तान को पुलिस प्रशासन अब तक हटवा नहीं सकी. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खातोपुर में मंदिर को बनवाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार वोट की राजनीति में लगी हुई है.