बेगूसराय: ओलापुर में 19 जनवरी को एक्सीडेंट में घायल वृद्ध की हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
ओलापुर में 19 जनवरी को बेलोरो और टेम्पू में टक्कर से टेम्पू पर सवार एक वृद्ध की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह सदर अस्पताल बेगूसराय में मौत हो गई. मौत के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई. इस संबंध में परिजन ने बताया कि 60 वर्षीय शिवनंदन यादव जो अपने ससुराल में ओलापुर खगड़िया जिला में ही रहते थे. इनका घर बेगूसराय जिले के सूजा था.