बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस को लेकर हुआ फाइनल रिहल्सल, DM-SP रहे मौजूद
गणतंत्र दिवस को लेकर गांधी स्टेडियम में फाइनल रिहल्सल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी योगेंद्र कुमार मौजूद थे. इस दौरान डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया. संबोधित करते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि आज गणतंत्र दिवस को लेकर फाइनल रिहल्सल कार्यक्रम संपन्न हुआ है. इस दौरान पदाधिकारीयों को कई निर्देश दिए गए.