मंडी: मीना बेदी ने संभाला जिला लोक संपर्क अधिकारी मंडी का कार्यभार
Mandi, Mandi | Mar 22, 2024 मीना बेदी ने डीपीआरओ मंडी का कार्यभार संभाला। वह इसी पद पर ऊना में अपनी सेवाएं दे रही थीं। मूलरूप से हमीरपुर की रहने वाली मीना बेदी इससे पहले ऊना के अलावा निदेशालय सूचना एवं जन संपर्क विभाग शिमला में सूचना अधिकारी के पद पर और हमीरपुर में जिला लोक संपर्क अधिकारी के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं।