मंडी: पंजीकृत हथियारों को संबंधित पुलिस थाना में जमा करवाएं-ओमकान्त ठाकुर एसडीएम सदर
Mandi, Mandi | Mar 22, 2024 हिमाचल प्रदेश में आम लोक सभा चुनाव-2024 की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में जिन भी लोगों के पास पंजीकृत हथियार हैं उन्हे निर्वाचन से पूर्व संबंधित क्षेत्र के पुलिस थानों में जमा करवाना आवश्यक है।इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम सदर ओमकान्त ठाकुर ने कहा कि सभी बंदूक धारक समय रहते अपने हथियार जमा करवाएं।