मंडी: जनपद के आराध्य बड़ादेव कमरूनाग ने शहर के मट्ट क्षेत्र का किया दौरा, भक्तों ने किया स्वागत
Mandi, Mandi | Mar 21, 2024 जनपद के आराध्य बड़ादेव कमरूनाग शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के बाद इन दिनों छोटी काशी मंडी में अपने भक्तों का आतिथ्य स्वीकार कर रहे हैं। देव कमरूनाग के कटवाल काहन सिंह ने कहा कि गुरुवार को बड़ादेव कमरूनाग ने मट्ट का दौरा किया है।उन्होंने कहा कि बड़ादेव कमरूनाग कल शाम छोटी काशी मंडी से अपने देवालय के लिए रवाना होंगे।