Sangaria Matdaan Maha Abhiyaan
#संगरिया पंचायत समिति में 27 सरपंच व 301 वार्ड पंच पदों का आरक्षण निर्धारण व लाटरी 24 सितंबर को
संगरिया की आवाज़।
#संगरिया_पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद तथा इन्हीं पंचायतों के 301 वार्ड पंचों के पदों में आरक्षण निर्धारण एवं लाटरी का कार्य 24 सितंबर को उपखंड अधिकारी कार्यालय के सभागार में होगा। इसके लिए बुधवार को दिनभर अधिकारी आरक्षण निर्धारण के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। उपखंड अधिकारी Jai Kaushik ने सभी आमजन को आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया को देखने के लिए 24 सितंबर को प्रातः 10 बजे उपखंड कार्यालय सभागार में आमंत्रित किया है।
स्थानीय स्तर पर तैयारियां:
बुधवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में उपखंड अधिकारी जय कौशिक, तहसीलदार मोनिका बंसल, आईटी टीम के भरत सांवरिया, सुशील बेनीवाल, सांख्यिकी निरीक्षक दिलबाग सिंह, चुनाव शाखा के पंकज गोदारा, रविन्द्र गोदारा सहित कार्मिक दिनभर आरक्षण निर्धारण की तैयारियों में लगे रहे। इसमें आगामी चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों की सूची, वार्डों की संख्या, आरक्षण श्रेणियां और लॉटरी प्रक्रिया से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों का अध्ययन, सभागार की व्यवस्था, लॉटरी ड्रॉ की तैयारी और जन उपस्थिति के लिए बैठक व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया।
आमजन के लिए खुली प्रक्रिया:
उपखंड अधिकारी जय कौशिक ने स्पष्ट किया है कि आरक्षण निर्धारण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से होगी। इसलिए सभी इच्छुक नागरिक, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, पत्रकार 24 सितंबर को प्रातः 10 बजे उपखंड कार्यालय के सभागार में उपस्थित होकर प्रक्रिया के साक्षी बन सकते हैं। आरक्षण लॉटरी पूरी होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों की श्रेणीवार स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
संगरिया की आवाज़
District Collector & Magistrate - Hanumangarh Government of Rajasthan