मधेपुरा: शहर के वार्ड 14 में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड-14 में रविवार को पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव की अध्यक्षता में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिंहेश्वर प्रखंड प्रमुख मो. इस्तियाक आलम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।