सिरसागंज: 9वें मोहर्रम पर नगर में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, ताजियों की जियारत कर मांगी अमन-चैन की दुआएं
सिरसागंज नगर में 9वें मोहर्रम पर गुरुवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अनूठा नजारा देखने को मिला। नगर के विभिन्न मोहल्लों में ताजियों और अलमों को जियारत के लिए रखा गया, जहां देर रात तक अकीदतमंदों का तांता लगा रहा। महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ताजियों की जियारत कर अपनी मन्नतें मांगी और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ की।