भभुआ: पुलिस लाइन में एसपी ने गणतंत्र दिवस पर कहा, जिले में विगत 1 वर्ष में 4019 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई
Bhabua, Kaimur | Jan 26, 2026 77 वे गणतंत्र दिवस पर भभुआ पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैमूर पुलिस अधीक्षक ने जिले की उपलब्धियां को साझा किया। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में कैमूर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर 4019 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जबकि 3876 कारतूस बरामद किए गए हैं ।और 2 किलो 844 ग्राम हेरोइन तथा 609 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है।