भभुआ: भभुआ समाहरणालय में 77वें गणतंत्र दिवस पर डीएम ने राष्ट्रगान के साथ किया ध्वजारोहण
Bhabua, Kaimur | Jan 26, 2026 सोमवार को 10:15 बजे भभुआ समाहरणालय में 77 वें गणतंत्र दिवस पर डीएम नितिन कुमार सिंह के द्वारा राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ। जिसने देश को एक संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया। वही गणतंत्र दिवस पर वंदे मातरम का जयकारा लगाया गया है।