भभुआ: भभुआ सर्किट हाउस में मंत्री को भगवानपुर में हुई हत्याकांड को लेकर जिलाध्यक्ष ने सौंपा मांग पत्र
Bhabua, Kaimur | Jan 26, 2026 सोमवार को 12 बजे भभुआ सर्किट हाउस में कैमूर के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव को भगवानपुर में हुई गोली हत्याकांड को लेकर चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ने मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले खीरी के पास स्वर्गीय सुशील कुमार चौरसिया को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंत्री को मांग पत्र सौंपा गया।