बिजनौर: एसपी ने कई उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल, नगीना थाना अध्यक्ष को भेजा गया पुलिस लाइन
Bijnor, Bijnor | Jan 1, 2025 आज बुधवार को समय करीब 10 बजे एसपी बिजनौर अभिषेक झां ने जानकारी देते हो बताया कि कई उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेर बदल किया गया है। कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए कई उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया है। थानाध्यक्ष नगीना हरिओम चौहान को पुलिस लाइन भेजा गया है। स्वाट टीम से हटाकर तेजपाल सिंह को नगीना थाना अध्यक्ष बनाया गया है।