सूरजगढ़: सूरजगढा प्रखंड के मध्य विद्यालय खावा-झपानी में जीवन रक्षक कौशल से सशक्त हुए स्काउट गाइड प्रशिक्षु
सूरजगढ़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय खावा-झपानी में बिहार राज्य स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन रविवार को स्काउट गाइड को जीवन रक्षक कौशल और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया. पूर्वाहन 10 बजे उन्हें फर्स्ट एड, सीपीआ और मॉक ड्रिल व्यवहारिक अभ्यास कराया गया तथा आपात स्थिति से निपटने की तकनीकी सीख दी गई.