कोरांव: सिरोखर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दर्जन भर से अधिक लोग हुए घायल, 2 को जिला अस्पताल किया गया रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के सिरोखर गांव में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले जाया गया, जहां से दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।