आंवला: 34 साल बाद भी जिंदा है किसान शहादत की गूंज! आंवला के गुलेली में उमड़ा जनसैलाब, शहीद किसान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
आंवला तहसील के गांव गुलेली में सोमवार को शहीद किसान स्वर्गीय पंडित रिषी पाल शर्मा की 34वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। दोपहर दो बजे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पहुंचकर शहीद किसान को पुष्प अर्पित किए और उनकी शहादत को नमन किया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह ने