बक्सर: जिले में बीज उत्पादन के लिए संयुक्त कृषि भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, तकनीकी जानकारी दी गई
Buxar, Buxar | Oct 28, 2024 संयुक्त कृषि भवन बक्सर के सभागार में दिन सोमवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के तत्वावधान में बीज उत्पादन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को 11 बजे अपराहन में किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर द्वारा किया गया. जिसमें किसानों को बीज उत्पादन को ले प्रशिक्षित किया गया.