बाह: कस्बा बाह में बस में छात्र को मारी टक्कर,गंभीर घायल,हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बाह में जब अफरा तफरी माहौल हो गया तब 1 बस ने 1 छात्र में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने की वजह से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, आनन फानन में घायल अवस्था में छात्र को सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।