बाह: पुलिस ने अवैध देशी शराब की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को कैजरा घाट से किया गिरफ्तार, 20 पव्वे अवैध देसी शराब की बरामद
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र में चल रही चेकिंग के दौरान बासौनी थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यूपी-एमपी बॉर्डर कैजरा घाट से अभियुक्त की गिरफ्तारी की है। जिसके कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है।