बाह: चोहत्तर पुलिया के पास बिजली के खंभे पर फाल्ट ठीक करते समय लाइनमैन को लगा करंट, नीचे गिरकर हुआ घायल
थाना पिनाहट क्षेत्र के चोहत्तर पुलिया के पास 1 लाइनमैन बिजली के खंभे पर फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़ा हुआ था, इसी दौरान विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे लाइनमैन को करंट लग गया, और झुलस भी गया, और नीचे गिर गया,लाइनमैन घायल हो गया, लाइनमैन को इलाज के लिए CHC पिनाहट में लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।