प्रतापगढ़: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत छह साल से फरार आरोपी राकेश जाट को गिरफ्तार किया गया, 422 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में कार्रवाई
प्रतापगढ़। जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में छह साल से फरार चल रहे आरोपी राकेश जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी 422 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा परिवहन के मामले में वांछित था। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी रामेश्वरलाल