कासगंज: सोरों में गंगा सप्तमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, झांकियों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा
तीर्थ नगरी सोरों में गुरुवार शाम 7 बजे मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा सप्तमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमेश्वर मंदिर स्थित हरि की पौड़ी से मां गंगा की पूजा-अर्चना व आरती के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। लगभग एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियों के साथ निकली इस शोभायात्रा ने सभी का मन मोह लिया।