सरदारशहर: वार्ड 22 के निवासी व्यक्ति ने अपने भाई के खिलाफ नाजायज तरीके से कूटरचना कर जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया
वार्ड 22 निवासी आलम उर्फ बाबू खां पुत्र सूबे खां कायमखानी ने मामला दर्ज करवाया है कि सन 1996 से पढ़ा-लिखी में मेरे मृतक पिता सूबे खां कि सहमति व रजामंदी से मेरे हिस्से में आए खेत में मकान बनाकर मैं बच्चों सहित रह रहा हु। मेरे पिता के नाम से खाता नंबर 142 नया, खसरा नंबर 535 रोहि सरदारशहर व एक रिहायशी मकान वार्ड नंबर 22 में स्थित है।