डूंगला: डूंगला में उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, कृषि विभाग ने की सख्त कार्रवाई
चित्तौड़गढ़ में यूरिया की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए कृषि विभाग का विशेष अभियान जारी है। डूंगला स्थित मैसर्स राजमल मोहनलाल दाणी प्रतिष्ठान के औचक निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने उर्वरक अनुज्ञापत्र निलंबित कर दिया। निरीक्षण में मूल्य सूची, स्टॉक रजिस्टर और विक्रय रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई।