नगर पालिका के पास शुक्रवार दोपहर स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में पीछे बैठी संध्या पत्नी कन्हैयालाल, निवासी रामापुर थाना बखिरा, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह अपने पति के साथ किसी काम से खलीलाबाद आई थीं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।