जशपुर: जशपुर में तंबाकू पर सख्ती, स्कूलों के पास 5 दुकानों पर कार्रवाई कर सामान किया गया जब्त
शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू बिक्री पर रोक के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर के 100 गज दायरे में जांच के दौरान 5 दुकानों और ठेलों को कोटपा एक्ट की धारा 6(बी) का उल्लंघन करते पाया गया। प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर तंबाकू उत्पाद जब्त कर विक्रेताओं को तत्काल बिक्री बंद करने के