पिपरई: पिपरई स्वास्थ्य केंद्र में जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सीएमएचओ डॉक्टर नीरज छारी द्वारा पिपरई स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं को बुलाकर जांच की गई । इस दौरान लगभग 25 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण की जानकारी ली गई। साथ ही हीमोग्लोबिन कम होने पर आयरन की गोली का सेवन किए जाने हेतु गर्भवती माताओं को प्रोत्साहित किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य की टोकरी दी गई