पिपरई: स्कूल वाहनों की फिटनेस जाँच के दौरान कागजातों की जाँच की गई, चालकों को दी गई समझाइश
पुलिस द्वारा बसों सहित अन्य चार पहिया छोटे वाहन जो स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल से उनके गांव छोड़कर आते हैं, उन्हें रोक कर वाहनों की जांच की गई, जांच के दौरान पुलिस को चेक किए गए समस्त वाहनों के कागज सही मिले हालांकि कुछ वाहनों में अग्निशमन यंत्र एवं मेडिकल किट नहीं मिली साथ ही स्कूल वाहन चला रहे किसी भी ड्राइवर द्वारा यूनिफॉर्म नहीं पहनी हुई थी