बलरामपुर: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया, 2136 मरीजों का उपचार किया गया
जनपद के चौबीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया।जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 2136 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया।