घाघरा: टोटाम्बी गांव में एक व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
Ghaghra, Gumla | May 22, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी जतरा टोली ग्राम निवासी लगभग 40 वर्षीय रंगा उरांव ने फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया मिली जानकारी के अनुसार रंगा उरांव नशे के हालात में था और वह पहले से ही आंशिक विक्षिप्त भी था। शुक्रवार को वह घर से निकला और गांव में ही घूम रहा था। जिसके बाद घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर खेत के पास एक पेड़ में उसके शव को लटका हुआ मिला।