स्याना: नगर के मोहल्ला पट्टी राजाराम में बच्चों ने पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर किया नमन
Siyana, Bulandshahr | Oct 15, 2026
नगर के मोहल्ला पट्टी राजाराम में नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों ने पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया। गुरुवार को जयंती के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने कलाम के जीवन पर प्रकाश डाला। जिसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया.