खलारी: खलारी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Khelari, Ranchi | Jun 17, 2026 खलारी झारखंड पब्लिक स्कूल में बुधवार दोपहर तीन बजे नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी, थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा तथा विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार चौहान ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया। वक्ताओं ने छात्रों को अनुशासन...