चाचौड़ा: मोबाइल टावर और नौकरी के नाम पर ₹56,800 की ठगी, चाचौड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Chachaura, Guna | May 27, 2026 चाचौड़ा थाना पुलिस ने मोबाइल टावर लगवाने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले राजस्थान के अलवर जिले के धनेटा गांव निवासी आरोपी मोहित राजपूत को 26 मई को गिरफ्तार किया है। 27 मई में को थाना प्रभारी ने बताया, 17 मार्च 2020 को फरियादी गुड्डू मीणा ग्राम हिंगोनी ने टावर लगवाने नौकरी दिलाने के नाम पर ₹56.800 की ठगी करने की रिपोर्ट की थी।