अशोक नगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक: जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों पर गंभीरता से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा उसकी जानकारी समय पर संबंधित जनप्रतिनिधियों को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि हर प्रकरण में शासन के निर्देशों और विभागीय स्वीकृति का पालन अनिवार्य है।