सदर: दालमंडी में चौड़ीकरण अभियान तेज, बुलडोजर कार्रवाई से दुकानदारों में बढ़ा रोष
Sadar, Varanasi | Apr 25, 2026 वाराणसी में शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर धाम के चौड़ीकरण अभियान के तहत दालमंडी क्षेत्र में कार्रवाई तेज कर दी गई। प्रशासन की टीम ने बुलडोजर के साथ-साथ हथौड़ा और हैमर का उपयोग कर कई भवनों को तोड़ा। इस दौरान एक दुकानदार ने अपनी दुकान से फर्नीचर निकालने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे समय नहीं दिया और बुलडोजर चलाकर सामान तोड़ दिया गया।