रेवदर: रेवदर के गोकुल राम ने 12वीं में 96.40% अंक और आस्था ओझा ने 96% अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया
Reodar, Sirohi | Mar 31, 2026 रेवदर क्षेत्र के डाक गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र गोकुल राम पुत्र लसाराम ने आर्ट्स संकाय में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। खास बात यह रही कि गोकुल ने इतिहास विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।गोकुल के पिता लसाराम देवासी खेती-बाड़ी से जुड़े हुए हैं, जबकि उनकी माता का करीब 10 साल पहले निधन हो चुका है।