गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, 4.31 करोड़ से गांधी पार्क, सीता कुंड, संदेश्वरनाथ मंदिर परिसर का विकास
ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले गया शहर को पर्यटन विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। सोमवार 2 बजे ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित गांधी पार्क के पुनर्विकास कार्य का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया टाउन विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। 4 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना.