मेरठ: कंकरखेडा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर ब्यूटीशियन युवती से आरोपी ने किया रेप, पीड़िता ने SSP से की कार्रवाई की मांग
Meerut, Meerut | Mar 12, 2024 कंकरखेडा क्षेत्र में होटल व्यवसायिक ने शादी का झांसा देकर ब्यूटीशियन युवती के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को गाजियाबाद से एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी होटल व्यवसायिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। गाजियाबाद निवासी युवती ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात घाट निवासी होटल व्यवसायिक से हुई थी, युवक शोभापुर में होटल का व्यवसाय करता है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और एक बार उसका गर्भपात भी करवाया है।