चक्रधरपुर: टोकलो में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर विवाद गहराया, भाजपा जिलाध्यक्ष ने जायजा लिया, कहा- चबूतरे पर एक प्रतिमा स्थापित हो
चक्रधरपुर के टोकलो बाजार में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैl शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक टोकलो बाजार पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी लीl उन्होंने विवादित प्रतिमा स्थल का निरीक्षण भी कियाl