बंदगांव: भारंडीया प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच बांटी गई साइकल,विधायक प्रतिनिधि रहे मौजूद
दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बुधवार को बंदगांव प्रखंड के 15 विद्यालयों के 1021 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। भारंडीया प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने कहा कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।