चलते कैंटर का अचानक खुला केबिन, वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराया; चालक की मौत
शिमला से चंडीगढ़ की ओर सेब लेकर जा रहे एक कैंटर का चलते समय अचानक केबिन खुल गया। इसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर टीटीआर होटल के सामने सड़क की दूसरी ओर जा पहुंचा और पहाड़ से टकरा गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस के माध्यम से ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#परवाणू #सड़कहादसा #शिमलाचंडीगढ़हाईवे #कैंटरहादसा #सेबलदा_कैंटर #चालककीमौत #हिमाचलप्रदेश #BreakingNews #RoadAccident #HimachalNews #Shimla #Chandigarh #parwanoo
Chamba, Chamba | Sep 11, 2026