ललितपुर: शहर के डॉन बॉस्को स्कूल के सामने से अज्ञात चोर ने स्कूटी में रखे ₹50,000 चुराए, घटना सीसीटीवी में कैद
शहर के डॉन बॉस्को स्कूल के सामने अपनी स्कूटी को रखकर बेटी को लेने गए एक अभिभावक की स्कूटी की डिग्गी में रखे हुए लगभग ₹50000 एक चोर द्वारा चोरी कर लिए गए।उक्त चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पुलिस द्वारा साक्ष्य एकत्रित करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।