नवाबगंज: बाराबंकी शहर के हेड पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
बाराबंकी शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने एजेंसी के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि कई दिनों से बुकिंग के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। सूचना पर सप्लाई इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को शांत कराया।