लोहरदगा: बंधन बगीचा लोहरदगा के पास बाइक से गिरे युवक की हालत गंभीर, रिम्स रांची रेफर
लोहरदगा चंदवा थाना क्षेत्र के बंधन बगीचा लोहरदगा सीमावर्ती इलाके के समीप बीते रात एक युवक अनियंत्रित बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जगदीश परहिया, पिता सुरेश परहिया, निवासी चंदवा थाना क्षेत्र के नगर गांव निवासी के रूप में हुई है।परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे बताया कि घटना देर रात उस समय हुई जब वह बाइक से घर लौट रहा था।