चैनपुर: भाकपा माले की पलामू इकाई का प्रदर्शन, चैनपुर निर्भया के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
भाकपा माले की पलामू जिला इकाई द्वारा चैनपुर की निर्भया के हत्यारों की गिरफ्तारी एवं क्षेत्र में व्याप्त पुलिसिया निष्क्रियता, भ्रष्टाचार और निर्दाेष नागरिकों के दमन के विरुद्ध शनिवार दोपहर 3 बजे विरोध मार्च और प्रदर्शन का आयोजन किया गया।