सासनी: काम कर घर जा रहे युवक के साथ दबंगों ने लाठी-डंडों से जमकर की मारपीट, गंभीर घायल युवक को पुलिस एंबुलेंस से अस्पताल लाई
Sasni, Hathras | Jul 2, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहर्रा में काम कर घर जा रहे एक युवक अमित कुमार पुत्र देवी सिंह के साथ गांव के दबंगों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लग गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में युवक को परिजन कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस ने युवक का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।